AGRA MATHURA ZONE: सासनी में श्री रामलीला मैदान में मानस कला मंच के तत्वावधान में श्री हरिगोपाल गुप्ता के निर्देशन में रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने सीता जन्म, राम-लक्ष्मण का गुरु के साथ जनकपुर प्रवेश और गौरी पूजन का मंचन किया।स्वयंवर में राजा जनक ने सीता विवाह की शर्त रखी। कई देशों के राजा धनुष नहीं उठा पाए। जनक ने निराश होकर कहा कि वह घर लौट जाएंगे क्योंकि विधि में सीता का विवाह नहीं लिखा है।

मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार (PHOTO BY: UP HIGHLIGHTS GALARY)

जनक के शब्दों से लक्ष्मण क्रोधित हो गए। राम ने उन्हें शांत किया। विश्वामित्र की आज्ञा पर राम ने धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटने की आवाज से महिद्राचल पर तपस्यारत परशुराम की तपस्या भंग हुई।राम ने परशुराम को शांत करने का प्रयास किया। लक्ष्मण ने कहा कि बचपन में भी बहुत धनुष तोड़े हैं, आप इतना क्रोध क्यों कर रहे हैं। इस धनुष पर इतनी ममता क्यों है। लक्ष्मण के शब्दों से परशुराम का क्रोध बढ़ गया।अंत में राम-लक्ष्मण का स्वभाव देखकर परशुराम विस्मित हुए। उन्होंने विष्णु भगवान का दिया सारंग धनुष राम को सौंप दिया और उसकी प्रत्यंचा चढ़ाने को कहा।

ये लोगों रहे मौजूद

श्री रामलीला मंचन के दौरान पंडित प्रकाश चंद शर्मा, डॉक्टर लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, रामनिवास शर्मा, कांता प्रसाद, संजय उपाध्याय, अविनाश तिवारी, सुधीर अग्रवाल, सुनील वार्ष्णेय, प्रदीप गुप्ता, बृजेश कुमार शर्मा, प्रमोद गर्ग, आदि मौजूद थे। वहीं सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, क्राईम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार, तथा कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र सिंह मय फोर्स के संभाले हुए थे। सफाई व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के सफाई योद्धा मौजूद थे।

पढ़ें यूपीहाइलाइट्स की अन्य खबरें:–

By Journalist Himanshu

Mr. Himanshu is a Television and Digital Journalist at Hathras District of Uttar Pradesh. He worked with many reputed media organizations. Presently he is attach with the Agra-Mathura Zone Bureau of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. His position is Freelance Resident Editor at Hathras District. E-Mail: himanshukushwah8650@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *