HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: सालों बाद भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकट का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक 1 जुलाई से एसी और नॉन एसी ट्रेनों में सफर करना महंगा हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने नॉन एसी कोच का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया है, जबकि एसी कोच का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। रेलवे बोर्ड ने यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा है, अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो 1 जुलाई से आपकी रेल यात्रा महंगी हो जाएगी। हालांकि, कुछ श्रेणियों में किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो राहत की बात है।

नए किराया नियमों के तहत, दूसरी श्रेणी (सामान्य) में 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर आधा पैसा ज्यादा देना होगा। इसके अतिरिक्त, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों (गैर-एसी) में यात्रा करने वालों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा अधिक चुकाना पड़ेगा। AC श्रेणी के टिकटों में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जहां प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। उपनगरीय (सबअर्बन) ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

मासिक सीजन टिकट की कीमतों में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है। खबरों के अनुसार, रेलवे ने हाल ही में टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। पहले, टिकट की पुष्टि यात्रा से चार घंटे पहले होती थी, लेकिन अब रेलवे एक नए सिस्टम पर काम कर रहा है। इसके तहत, कन्फर्म सीटों का चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी होगा। रेलवे ने इस नई बुकिंग प्रणाली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसका परीक्षण भी शुरू हो चुका है। 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिवीजन में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। यह प्रणाली अभी एक ट्रेन तक सीमित है और अब तक इसमें कोई तकनीकी समस्या नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसे कुछ हफ्तों तक परखा जाएगा।

रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार प्रमाणीकरण आवश्यक होगा। रेल मंत्रालय ने 10 जून 2025 को एक निर्देश जारी कर सभी रेलवे जोनों को इसकी सूचना दी। मंत्रालय का कहना है कि यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि तत्काल योजना का लाभ केवल वास्तविक यात्रियों को मिले, न कि टिकट दलालों या अनधिकृत एजेंटों को।

अब तत्काल टिकट केवल भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे, और इसके लिए आधार सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से तत्काल बुकिंग प्रक्रिया में एक अतिरिक्त चरण जोड़ा जाएगा, जिसमें आधार-आधारित OTP सत्यापन करना होगा। इसका मतलब है कि टिकट बुक करने से पहले आपको अपने आधार नंबर के माध्यम से एक OTP सत्यापित करना होगा।

रेल मंत्रालय ने अनधिकृत एजेंटों द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग में हस्तक्षेप रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। नए नियमों के अनुसार, रेलवे के अधिकृत बुकिंग एजेंट पहले दिन तत्काल टिकट बुकिंग के शुरुआती आधे घंटे के दौरान टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

AKTU ADMISSION 2025: AKTU ने जारी किया बीटेक में प्रवेश शेड्यूल, 10 जुलाई से शुरू होगी काउंसिलिंग

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *