filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.087896; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0002; brp_del_sen: 0.1000,0.1000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 329.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;zeissColor: bright;

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: प्रयागराज के छोटा बघाड़ा में रहने वाले रुद्र प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर एक से दो बजे के बीच चार से ज्यादा पेट्रोल पंप पर पहुंचे, लेकिन उन्हें कहीं भी पेट्रोल नहीं मिला। रुद्र के मुताबिक उन्हें धोबी घाट, कचहरी रोड और मेडिकल चौराहे के पास के पंप पर पेट्रोल नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने शहर के अन्य पेट्रोल पंप का रुख किया। नैनी के रहने वाले और शहर एक सीए कार्यालय में काम करने वाले विशाल पथिक को भी पेट्रोल के लिए दोपहर 12 से एक बजे के बीच कई पेट्रोल पंप पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि मेयोहॉल चौराहे और धोबीघाट स्थित पंप पर पेट्रोल खत्म होना बताया गया। इसके बाद कानपुर रोड स्थित पंप पर पेट्रोल मिला।

इसी तरह नैनी के रहने वाले सौभाग्य साहू को अपने घर के नजदीक दोपहर एक से दो के बीच पेट्रोल नहीं मिला तो वो गऊघाट तक आ गए। गऊघाट स्थित पंप से उन्हें दोपहर करीब ढाई बजे पेट्रोल मिल सका। सोहबतियाबाग के रहने वाले वाले विजय कुमार श्रीवास्तव को दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच अपने घर के आस-पास के कई पेट्रोल पर ज्यादा भीड़ दिखाई दी तो वो कतार में नहीं लगे। वो कम भीड़ वाला पेट्रोल पंप तलाशते रहे। दोपहर करीब दो बजे उन्हें लाउदर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कम भीड़ मिली तो वहीं से पेट्रोल ले लिए। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ 200 रुपये का पेट्रोल दिया गया। कटरा में जगराम चौराहा के पास रहने वाले विवेक सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर एक से दो के बीच तेलियरंगज, पुलिस लाइन और कचहरी रोड स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिल सका।

गौरतलब है कि पेट्रोल का स्टॉक जल्द खत्म होने की आशंका के चलते बुधवार शाम को कई पेट्रोल पंप पर शहरवासी उमड़ पड़े थे। बृहस्पतिवार को दिन भर कई पेट्रोल पंप पर हर दिन की तुलना में चार गुना से ज्यादा भीड़ रही। इसके चलते स्टॉक कहीं दोपहर, कहीं शाम, कहीं रात और कही शुक्रवार सुबह तक खत्म हो गया। हालांकि, बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर भीड़ कम रही। सुबह करीब 10 बजे तक जहां 15-25 लोगों को मिलाकर लंबी कतार थी, वहां भी दोपहर और शाम तक कतार 5-10 लोगों की लगने लगी। सिविल लाइंस में रहने वाले टेंट व्यवसायी विमल पटेल ने बताया कि कानपुर रोड स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर दोपहर करीब 12 बजे आसानी से पेट्रोल मिल गया। कतार में आगे सात लोग ही खड़े थे।

इसी तरह शिवकुटी की रहने वाले संंस्कार मिश्रा दोपहर करीब एक बजे पेट्रोल के लिए म्योराबाद स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप तक आ गए। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन की तुलना में भीड़ अब आधे से भी कम है। सभी को शुक्रवार तक समझ आ गया है कि पेट्रोल की कमी फिलहाल नहीं है। म्योराबाद स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मतंग ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप के संचालक शलभ श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे तक जबरदस्त भीड़ रही। पुलिस-प्रशासन के सहयोग से ही पेट्रोल दे पाना संभव हो सका। हालांकि, शुक्रवार दोपहर तक बृहस्पतिवार की तुलना में भीड़ 40 फीसदी कम हो गई। पेट्रोल डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त सप्लाई हो रही है। लोगों अपनी आशंकाओं के चलते तनावयुक्त होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लेकिन, स्थिति सामान्य है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UNDER-19 CRICKET WORLD CUP: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में शामिल रहे प्रयागराज के किशन, कहा- एशिया कप में हुई हार को पूरी टीम ने सकारात्मक तौर पर लिया

MOBILE SCRAP BUSINESS: इन दिनों में चमक रहा मोबाइल स्क्रैब का कारोबार… मोबाइल के खराब पार्ट के मिल रहे कई गुना दाम

             –

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *