HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: NEET MDS 2025 परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2025) काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह टाइम टेबल आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि NEET MDS 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की गई थी, और इसके परिणाम 15 मई को घोषित किए गए थे।

कौन ले सकता है काउंसलिंग में हिस्सा?
जिन अभ्यर्थियों ने नीट एमडीएस 2025 परीक्षा पास की है, वे एमसीसी द्वारा आयोजित विभिन्न राउंड की काउंसलिंग के लिए पात्र हैं। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) ने पहले बताया था कि नीट एमडीएस 2025 के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तारीख 30 जून है।

नीट एमडीएस 2025 काउंसलिंग की समय सारणी

राउंड 1
संस्थानों द्वारा सीट मैट्रिक्स का सत्यापन: 23 जून
पंजीकरण शुरू: 24 जून
पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 30 जून
विकल्प भरने और लॉक करने की तारीख: 25 से 30 जून
सीट आवंटन प्रक्रिया: 1 से 2 जुलाई
राउंड 1 का परिणाम: 3 जुलाई
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग: 4 से 8 जुलाई
संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों का सत्यापन: 9 से 11 जुलाई

राउंड 2
पंजीकरण शुरू: 12 जुलाई
पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 15 जुलाई
विकल्प भरने और लॉक करने की तारीख: 13 से 16 जुलाई
सीट आवंटन प्रक्रिया: 16 से 17 जुलाई
राउंड 2 का परिणाम: 18 जुलाई
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग: 19 से 27 जुलाई
संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों का होगा सत्यापन: 28 से 30 जुलाई

राउंड 3
सीट मैट्रिक्स का सत्यापन: 31 जुलाई
ऑनलाइन पंजीकरण करने और शुल्क भुगतान की डेट: 1 से 5 अगस्त
विकल्प भरने और लॉक करने की तारीख: 1 से 5 अगस्त
सीट आवंटन प्रक्रिया: 6 से 7 अगस्त
परिणाम घोषणा: 8 अगस्त
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग: 9 से 16 अगस्त

स्ट्रे वैकेंसी राउंड
पंजीकरण और शुल्क भुगतान: 19 से 21 अगस्त
विकल्प भरने और लॉक करने की तारीख: 19 से 21 अगस्त
सीट आवंटन प्रक्रिया: 22 अगस्त
परिणाम घोषणा: 23 अगस्त
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग: 24 से 30 अगस्त

पंजीकरण शुल्क कितना है?
50% ऑल इंडिया कोटा और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए यह शुल्क 500 रुपये तय किया गया है। डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 5,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। इसमें एक बात का खास ध्यान देना होगा की यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

GOOD NEWS: दीक्षांत समारोह में 2848 मेधावी विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 300 छात्रों को पीएचडी डिग्री की सौगात

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *