Oplus_16908288

VARANASI ZONE BUREAU: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में शुक्रवार को 9 घंटों में 108.8 मिमी बारिश हुई जो 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ गई है और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

उत्तर प्रदेश में तीन द‍िनों से रह रहकर जारी बरसात का रुख शनि‍वार को भी तल्‍ख रहा। शुक्रवार की रात भर रह रहकर हुई बरसात के बाद शन‍िवार सुबह भी भारी बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी का रुख बना रहा।

विदाई की वर्षा ने इस बार नौ अक्टूबर 1900 को बीएचयू क्षेत्र में 138.9 मिमी का र‍िकार्ड तोड़ द‍ि‍या है। रात भर हुई बरसात के बाद से लगातार मौसम का रुख तल्‍ख बना हुआ है। साढ़े छह डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान तो मौसम में सिहरन ने गुलाबी ठंड का भी अहसास कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *