HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: नर्सिंग महाविद्यालयों एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षण केन्द्रों पर आगामी सितम्बर माह में आयोजित होने वाली जीएनएम, एएनएम एवं पैरामेडिकल डिप्लोमा प्रशिक्षणों की मुख्य परीक्षाओं के लिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। इसके लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है, शुल्क जमा न करने की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह निर्देश शनिवार को यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की मुख्य वार्षिक परीक्षाएं आगामी सितंबर माह में होंगी। इसके लिए सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है, उक्त आदेश में निर्देश जारी किए गए हैं कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अवधि 21 जून से 21 जुलाई 2025 तक निर्धारित है, जिसके बाद प्रवेश पत्र सहित परीक्षा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
इसलिए परीक्षा में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि के भीतर शुल्क जमा करना आवश्यक है। साथ ही सचिव ने बताया कि यदि शुल्क एनईएफटी एवं आरटीजीएस चालान के माध्यम से जमा करना है तो परीक्षा शुल्क 15 जुलाई की शाम पांच बजे तक चालान के माध्यम से जमा किया जा सकेगा।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, सपा सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपए
BUDAUN: परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मौका, खेलों के प्रति बच्चों में होगी

