HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: अगर आप सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर प्लान लेकर आया है। इसके तहत 30 जून 2025 से 11 जुलाई 2025 तक भारत गौरव स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रैवल पैकेज 12 दिन और 11 रातों का है और इसके जरिए भारतीय रेलवे महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश, गुजरात के भेट द्वारिका समेत अन्य के दर्शन कराएगा।
किराया 40 हजार रुपये प्रति व्यक्ति
इस ट्रेन में सीटिंग की सुविधा गोरखपुर जंक्शन, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, ललितपुर से मिलेगी। कम्फर्ट कैटेगरी पैकेज की कीमत 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। स्टैंडर्ड कैटेगरी में यह किराया 40 हजार रुपये प्रति व्यक्ति होगा। स्लीपर क्लास में यह 23,500 रुपये होगा। बैंकों ने 826 रुपये प्रतिमाह की ईएमआई भुगतान की सुविधा भी दी है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है।
खास बात ये है कि इस रेल यात्रा के लिए लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंक महज 826 रुपये प्रतिमाह की ईएमआई भुगतान की सुविधा भी दे रहे हैं। ताकि निम्न आय वर्ग सहित अन्य लोग भी इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
यूपी: आगे बढ़ी कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल योजना, एलडीए से मिली एनओसी; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान, सीएम योगी ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम”

