HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर एयर इंटेक 1/2026 के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2025 से शुरू होगी और ऑनलाइन परीक्षा 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन
इस भर्ती में वही युवा भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 1 जनवरी 2005 से 1 जनवरी 2008 के बीच हो। यानी आवेदक की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए। कुछ श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो तीन तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने 12वीं में फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषयों में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा जिन्होंने मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस आदि ट्रेड में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया हो और उसमें 50% अंक हों। वहीं जिन्होंने दो साल का वोकेशनल कोर्स किया हो जिसमें फिजिक्स और मैथ्स शामिल हों और इंग्लिश में भी 50% अंक हों।
ऐसे होगा चयन
अग्निवीर वायु की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST/PET), दस्तावेज सत्यापन और फिर मेडिकल जांच होगी। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
सैलरी
अग्निवीर वायु को पहले साल 30,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जो हर साल बढ़ता जाएगा। चौथे साल तक यह वेतन 40,000 रुपये प्रति माह तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा सेवा पूरी होने पर अग्निवीरों को करीब 10.08 लाख रुपये की सेवा निधि कर मुक्त दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर जाएं।
“New Registration” लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर खुद को रजिस्टर करें।
लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
फॉर्म का प्रिंट आउट आगे के लिए संभालकर रखें।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

