HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ रविवार को रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में 11 मई यानी आज दुनिया की सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ की उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया जाएगा।
दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से डिजिटल माध्यम से समारोह से जुड़ेंगे और सीएम के साथ इसका उद्घाटन करेंगे। ये कदम उत्तर प्रदेश और भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने और भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात में सामरिक शक्ति को नई धार देने में मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में साढ़े तीन साल में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की उत्पादन इकाई तैयार की गई है। इसका शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया गया। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में की थी।
300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार ब्रह्मोस
बता दें कि ब्रह्मोस उत्पादन इकाई 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। योगी सरकार ने 80 हेक्टेयर जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई, जिसका निर्माण महज साढ़े तीन साल में पूरा हुआ है । ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस के संयुक्त उपक्रम का नतीजा है। इसके साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 290-400 किलोमीटर है और गति मैक 2.8 है। इस मिसाइल को जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च किया जा सकता है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर
OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त आदेश

