HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में 58,650 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 12 जून से शुरू होकर 37 दिनों तक दो पालियों में इसका आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा 19 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। पहली बार सत्र परीक्षा के लिए हॉल टिकट इग्नू के समर्थ पोर्टल के लिंक https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login पर लॉग इन कर डाउनलोड किया जा सकता है।
IGNOU छात्रों के लिए जरूरी अपडेट
वाराणसी में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय और चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के सामने इग्नू अध्ययन केंद्र, दूसरा उदय प्रताप कॉलेज भोजूबीर और वाराणसी सेंट्रल जेल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। भारी मांग पर मुगलसराय के लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज और सुल्तानपुर के केएनआईपीएसएस को भी केंद्र बनाया गया है।
इसके साथ ही अगर किसी अभ्यर्थी को समर्थ पोर्टल से एडमिट कार्ड प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है तो ऐसे अभ्यर्थी वाराणसी स्थित क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए क्षेत्रीय केंद्र से 0542-2368622/2369629 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा का पूरा शेड्यूल इग्नू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
यूपी: आगे बढ़ी कानपुर-लखनऊ रैपिड रेल योजना, एलडीए से मिली एनओसी; 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन
उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान, सीएम योगी ने शुरू किया “एक पेड़ मां के नाम”

