हाथरस। विश्व हिंदू महासंघ सासनी, हाथरस की कार्यकारिणी द्वारा संत रविदास जयंती सप्ताह के अंतर्गत सहभोज का कार्यक्रम सासनी नगर अध्यक्ष पवन कौशिक के सानिध्य में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री माननीय राजकुमार पाठक और प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ माननीय प्रेम सिंह जी यादव उपस्थित रहे।
बता दें कि हाथरस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार, बृज संभाग प्रभारी दिलीप पचौरी, अलीगढ़ मंडल आशीष कौशिक एडवोकेट के निर्देशानुसार पूरे हरिगढ़ मंडल में संत रविदास जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के रूप में मनाई जा रही है। इसी के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ सासनी नगर कार्यकारिणी द्वारा सुंदरकांड का पाठ, भंडारा ,और सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान श्री राम और संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण की। तत्व पश्चात सभी पदाधिकारीयों द्वारा संत रविदास जी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पण किए गए।

सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है–डॉ राजपाल सिंह
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर राजपाल सिंह राजोरिया के द्वारा की गई। मुख्य अतिथि राजकुमार पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ भारत उत्तर प्रदेश में संत रविदास जयंती को साप्ताहिक कार्यक्रमों के रूप में मना रहा है। सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है या विश्व हिंदू मौसम का प्रमुख उद्देश्य है इसी उद्देश्य पर विश्व हिंदू महासंघ परिवार कार्य कर रहा है। संत रविदास किसी कड़ी का एक जीता जागता उदाहरण है। जिन्होंने जाट पाए का विरोध कर सभी हिंदुओं के लिए कार्य किया। इस दौरान थान सिंह प्रदीप प्रजापति, अनिल कुशवाहा ललितेश चौधरी ,अमित तोमर मनोज कुमार ,गगन शर्मा, योगेश वार्ष्णेय, देवेंद्र शर्मा, हरेंद्र शर्मा, गुड़िया देवी ,पूनम शर्मा ,चंद्र मोहन ,विनोद ठाकुर ,नीरज शर्मा ,ऋषिपाल सैनी ,विमलेश देवी, आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
UP HIGHLIGHTS की देखें मुख्य ख़बर;
- UP BIG NEWS: अवध में आंधी-बारिश का कहर… दीवार गिरी, छप्पर उड़े… बाराबंकी और अयोध्या में 10 की मौत, 10 गंभीर घायल
- UP HIGHLIGHTS VACANCY: उत्तर प्रदेश हाईलाइट्स के डिजिटल सेक्शन में युवा पत्रकारों की जरूरत, फिलहाल करना होगा वर्क फ्रॉम होम
- UP HIGHLIGHTS EXCLUSIVE: प्रयागराज के सरस्वती हाईटेक सिटी के आवासों में पानी की सप्लाई के लिए पंप हाउस बनाने का काम शुरू, यहीं लगना है रेलनीर का प्लांट
- UP WEATHER UPDATE: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले 2 दिनों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के दारागंज में राम नवमी के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, देखिए वीडियो