AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस एक सरकारी स्कूल में नाग–नागिन का जोडा निकल आया। जिससे देख शिक्षकों और छात्रों में खलबली मच गई। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुआ स्कूल की भी छुट्टी कर दी गई। पुलिस और वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलकर नाग–नागिन को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
बता दें कि शनिवार सुबह गांव बधानु में बने श्री रत्न सिंह रोशन सिंह जुनियर हाई स्कूल में उस वक्त शिक्षकों को नाग–नागिन का जोड़ा दिखा, जिस वक्त शिक्षक छात्रों को कक्षा में अध्यन करा रहे थे। तभी नाग–नागिन को देख कक्षा में शिक्षक और छात्रों में खलबली मच गई। वहीं शिक्षकों ने छात्रों की सुरक्षा देखते हुए स्कूल की छुट्टी कर दी गई। इधर नाग–नागिन के स्कूल में निकलने की ख़बर गांव में जांगल की आग की तरह फैल गई। इसके बाद स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं शिक्षकों ने पुलिस और वन विभाग को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग हाथरस के एसआई अली हासन अपनी टीम के साथ पहुंच गए। इस घटना को लेकर शिक्षकों ने उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दे दी थी। इधर स्कूल में पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलकर स्कूल से नाग–नागिन के जोड़े का रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ा दिया। जिसके बाद शिक्षकों ने चेन की सांस ली।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
