AGRA-MATHURA ZONE BUREAU:निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने मिलकर महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके महान ग्रंथ रामायण के महत्व को श्रद्धा से याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में बताया कि कैसे महर्षि वाल्मीकि का संदेश आज भी समाज को सच्चाई, कर्तव्य और सेवा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा रामायण की चौपाइयाँ गाकर महर्षि वाल्मीकि भगवान को याद किया गया एवं सभी को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया ।
निस्वार्थ सेवा संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए समाज में समानता, सेवा और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल , निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव ,आशीष अग्रवाल , आलोक अग्रवाल, सर्वांगदीप अग्रवाल , ध्रुव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –

- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत


