AGRA MATHURA ZONE: सासनी के श्री रामलीला मैदान में मंगलवार को श्री मानस कला मंच के बैनर तले रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। शिक्षक नगर निवासी गौरव उपाध्याय और श्रीमती दीपिका उपाध्याय ने श्री गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।श्री हरि गोपाल गुप्ता के निर्देशन में श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर विष्णुपुरी, आगरा अलीगढ़ रोड, बच्चा पार्क होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा के बाद रामलीला मंचन में सती मोह और शिव-पार्वती विवाह लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, महेश चंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और कस्बा इंचार्ज यतेंद्र सिंह ने अपने दल के साथ संभाली। सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत कर्मचारियों ने निभाई।17 सितंबर को रामलीला में नारद मोह, रावण वरदान और रावण अत्याचार लीला का मंचन किया जाएगा।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की मुख्य ख़बर
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

