AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में सड़क किनारे खेत में बुधवार की सुबह महिला का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है की महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। चेहरे पर भी धारदार हत्या से वार किया गया है। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
बता दें की बुधवार की सुबह सासनी के गांव लुटसान के किसान कुंवरपाल अपने खेत पर पहुंचे तो वहां झाड़ियों में महिला का शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़े। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, इलाका पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
महिला का गला रेता और चेहरे पर किए वार
महिला का लहूलुहान शव खेत में पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था। नाक, गाल और चेहरे पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। घटनास्थल के पास घर में सब्जी काटने वाला चाकू भी मिला है।

शादीशुदा लग रही है महिला
महिला की उम्र करीब 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी है और पैर में बिछिया भी पहने हुए है। महिला शादीशुदा बताई जा रहा है। पुलिस ने ग्रामीणों से महिला के बारे में जानकारी की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

