AGRA MATHURA ZONE: हाथरस में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल, दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान, का शुभारंभ आज यानी 05 अक्टूबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी.) सासनी पर धूमधाम से किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन ने फीता काटकर और जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का विधिवत उद्घाटन किया। इस कदम से सासनी में संचारी रोगों की रोकथाम और जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास शुरू हो गया है।

हरि झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ करते नगर पंचायत चेयरमैन

डॉ. दलवीर सिंह रावत (चिकित्सा अधीक्षक, सी.एच.सी. सासनी) ने अभियान की समय-सारणी के बारे में जानकारी दी:

  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान आज से शुरू होकर 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।
  • दस्तक अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर 2025 से होगी।

डॉ. रावत ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

चिकित्सक की सलाह अनिवार्य

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रावत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बीमार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक को दिखा कर ही दवा लें। उन्होंने बिना चिकित्सक के कोई भी उपचार न लेने की सख्त हिदायत दी है, ताकि गलत दवा के सेवन से बचा जा सके।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर चतुर सिंह (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी), आकाश कौशिक (हेल्थ सुपरवाइजर), अनिल कुमार (फार्मासिस्ट), ए.एन.एम. अंजलि, विनेश, स्टाफ नर्स सरिता गुप्ता, अन्य स्वास्थ्य स्टाफ, एवं सभी आशा संगिनी व आशायें उपस्थित रहीं, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य खबरें:–

By Journalist Himanshu

Mr. Himanshu is a Television and Digital Journalist at Hathras District of Uttar Pradesh. He worked with many reputed media organizations. Presently he is attach with the Agra-Mathura Zone Bureau of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. His position is Freelance Resident Editor at Hathras District. E-Mail: himanshukushwah8650@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *