AYODHYA ZONE BUREAU : अयोध्या में इस साल पहले से भी ज्याादा भव्य और दिव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारियां की जा रही है। इस बार अयोध्या धाम 4 दिनों ( 28 से 31 अक्टूबर) तक ‘अलौकिक आभा से जगमग होगा। इस दौरान भगवान राम की नगरी में राम की पैड़ी और नया घाट समेत अयोध्या के विभिन्न घाटों को 25 लाख से अधिक दीयों से सजाया जाएगा। इस भव्य दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि साल 2017 से दीपावली के अवसर पर अयोध्या के सरयू घाट पर लाखों दीयों का आयोजन होता आ रहा है।
रामलला के राघव स्वरूप के विग्रह की स्थापना के बाद ये पहला दीपोत्सव होगा। ऐसे में इसे भव्यतम रूप में आयोजित करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ,इस बार 8वें दीपोत्सव की योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत बनाई गई है। बताया जा रहा है कि 4 दिन चलने वाले दीपोत्सव में ऐसी रोशनी से अयोध्या धाम को एक अलौकिक आभा प्रदान करेगी। दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में 100 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे।

आधुनिक लाइटिंग का होगा खास आकर्षण
मुख्यमंत्री योगी के विजन के मुताबिक दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में इंटेलिजेंट डाइनेमिक कलर चेंजिंग एलईडी पैनल्स और मल्टीमीडिया प्रोजेक्शंस जैसी आधुनिक लाइटिंग का उपयोग किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ अयोध्या के अन्य हिस्सों में भी ये सज्जा की जाएगी। नया घाट और राम की पैड़ी पर स्वागती द्वार बनाए जाएंगे, जिन्हें थीमैटिक लाइटेड आर्क पिलर्स से सजाया जाएगा। अयोध्या के मुख्य मार्गों और भक्ति पथ को आकर्षक रोशनी और पुष्प सज्जा से सजाया जाएगा। गोंडा ब्रिज और बस्ती ब्रिज पर भी विशेष रोशनी सज्जा की जाएगी। अयोध्या के प्रमुख मंदिरों का विशेष रूप से आर्टिस्टिक डेकोरेशन होगा, जिसमें रोशनी सज्जा मुख्य आकर्षण होगी। अयोध्या के 500 से अधिक स्थलों पर आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगेऔर 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस की स्थापना भी की जाएगी।
दीपोत्सव के दौरान हर दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
28 से 31 अक्टूबर के बीच अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न शिफ्ट्स में होगा और मुख्य कार्यक्रम की अवधि 45 मिनट की होगी। इस दौरान 100 से अधिक कलाकार राम की पैड़ी और अन्य स्थानों पर प्रस्तुति देंगे, जिसमें प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन मुख्य रहेगा। मुख्य आकर्षण लेजर शो, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शंस और पर्यावरण के अनुकूल कोरियोग्राफ्ड फायरक्रैकर शो होगा। ग्रीन एरियल फायरक्रैकर शो को 10 मिनट से अधिक समय तक चलाया जाएगा।
ृशोभायात्रा में ‘राम रथ’ के साथ होंगे मैकेनाइज्ड टैब्लू
दीपोत्सव में एक भव्य शोभायात्रा भी होगी, जिसमें राम रथ समेत 7 बड़े मैकेनाइज्ड टैब्लू शोकेस किए जाएंगे। ये सभी टैब्लू प्रभु श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित होंगे और इनके निर्माण में विभिन्न देशों जैसे ऑरोरो (बोलिविया), बासेल (स्विट्जरलैंड), साल्वाडोर (ब्राजील), बारांक्विला (कोलंबिया), डसेलडॉर्फ (जर्मनी) और ग्रेनाडाइन्स से प्रेरणा ली गई है। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल रिएलिटी प्लेटफॉर्म के जरिए अयोध्या और आसपास के प्रमुख स्थलों के दर्शन कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इनमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, राम की पैड़ी, छोटी देवकाली मंदिर, बड़ी देवकाली मंदिर, कनक भवन मंदिर, और दशरथ महल मंदिर शामिल हैं।इसके अलावा रंग महल मंदिर, सूर्य कुंड, भरत कुंड, गुप्तार घाट, राम हेरिटेज वॉक, राम गुलेला मंदिर, श्रृंगी ऋषि का आश्रम, मखोड़ा धाम, सिया राम किला, जैन मंदिर, छपिया नारायण मंदिर, और अमावा मंदिर को भी वर्चुअल रिएलिटी प्रक्रिया से जोड़ने पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। एजेंसी आवंटन और कार्य निर्धारण की प्रक्रियाएं भी जारी हैं।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP TOP NEWS: योगगुरु स्वामी रामदेव ने CM योगी से की शिष्टाचार भेंट, गोरखनाथ मंदिर में की पूजा